उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका ,यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी में यमुना नदी का कटाव, वाहनों की आवाजाही ठप

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।  वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी में यमुना नदी के कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि रविवार दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को करीब दो किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।

दोपहर बाद शुरू हुई छोटे वाहनों की आवाजाही

यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी के समीप यमुना नदी के तेज बहाव के कारण सड़क के करीब 40 मीटर सड़क हिस्से पर कटाव हो रहा है। इस कारण रविवार सुबह से ही हाईवे पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके चलते क्षेत्र के तीन गांवों सहित यमुनोत्री धाम पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद एनएच की मशीनरी ने यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। ऐसे में यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को दो किमी अतिरिक्त पैदल चलना पड़ रहा है। इस वजह से डंडी-कंडी से जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।

बरसात के बाद शुरू हुआ कटाव

यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल का कहना है कि सड़क पर बरसात के बाद कटाव शुरू हो गया था, लेकिन एनएच विभाग और प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला ने बताया कि रविवार शाम तक पहाड़ी को काटकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। वहीं एनएच विभाग को ट्रीटमेंट के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 146 मार्ग बंद हो गए। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में 15, उत्तरकाशी में 4, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 11, देहरादून में 18, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 2, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 12, चमोली में 37 और टिहरी जिले में 17 मार्ग बंद हैं। देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी जगह-जगह मलबा आया हुआ है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago