रुद्रपुर:- रुद्रपुर के विधवानी मार्केट में स्थित नागपाल इंटर प्राईजेज में सुबह अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग और सिडकुल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग दुकान के बेसमेंट में पहुंचने की भी आशंका है।
फिलहाल टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को दूसरे मकानों की छत पर जाना पड़ा। मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा है। ये दुकान सतीश नागपाल निवासी सिविल लाइन्स की है। इसमें इलेक्ट्रिक संबंधी समान बेचा और सप्लाई किया जाता था। आग से भारी नुकसान होने की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…