भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया।
विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली। अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…