हिमाचल प्रदेश

शिमला में सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री सुक्खू ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार समारोह शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार रुपए जबकि तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। शैक्षणिक संस्थान श्रेणी में राजकीय कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी शिमला को प्रथम पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रथम पुरस्कार विजेताओं में नेचर पार्क बाखली देवीदड़ और जाइका समर्थित परियोजना नाचन, मैसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बद्दी हिमकॉस्ट के तहत सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी बद्दी तथा खंड विकास कार्यालय, चौपाल शामिल हैं। द्वितीय पुरस्कार हिमालयन रिसर्च गु्रप शिमला, पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, मंडी और मैसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड अंब जिला ऊना को दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगेर, जिला ऊना के धु्रव को पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर चंबा की आरुही को दूसरा स्थान और एचएपीएस हीरानगर हमीरपुर की नामी को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार शिमला की रोशनी को पहला स्थान, सेंट ल्यूक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की महक प्रीत को दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगी किन्नौर के आयुष नेगी को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कनाह जिला सोलन की हर्षिता ने पहला स्थान, राजकीय उच्च पाठशाला भित्तलू कांगड़ा की सोनाक्षी ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग किन्नौर की दिव्या ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुड्डू चंबा की दीक्षा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी हमीरपुर की पलक ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलयानी जिला कुल्लू की पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह श्रेष्ठ ईको क्लब रिपोर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी जिला कांगड़ा ने पहला, शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल सोलन ने दूसरा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं बिलासपुर को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक चैलेंजिंग मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया।
हरित स्कूल कार्यक्रम योजना के तहत इन्हें मिले पुरस्कार
विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा चलाए जा रहे हरित स्कूल कार्यक्रम के तहत भी कई पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला सोलन ने श्रेष्ठ ग्रीन जिला पुरस्कार प्रदान किया, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय कनाह सोलन को भूमि प्रबंधक पुरस्कार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला जिले के बलदेयां को परिवर्तन निर्माता विद्यालय, दून वैली पब्लिक स्कूल सोलन को ऊर्जा प्रबंधक पुरस्कार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ जिला हमीरपुर को अपशिष्ट योद्धा पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग जिला शिमला को सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक पुरस्कार और शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल सोलन को जल संरक्षण पुरस्कार मिला।
फोटोग्राफी-वाद विवाद प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू, किन्नौर के अभिनव ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौर जिला सोलन विकास ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी शिमला की इक्षिता ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास जिला कुल्लू की साक्षी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कोटला सोलन की इशिता ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी शिमला की कोमल मेहता ने दूसरा, नूरपुर पब्लिक स्कूल कांगड़ा की आराधना ठाकुर ने तीसरा तथा टीआर डीएवी स्कूल कांगू हमीरपुर की अंशिका शर्मा चौथे स्थान पर रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago