फिरोजपुर – विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय के अंतर्गत आने वाले गांव गुदड़ ढंढ़ी के बस स्टॉप के पास शनिवार को बठिंडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक वाहन को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को तीन पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचों संदिग्ध रामपूरा फूल में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर फिरोजपुर की ओर भाग रहे थे। गुदड़ ढंढ़ी गांव के बस स्टॉप पर उन्होंने एक बर्गर रेहड़ी से बर्गर और स्प्रिंग रोल खरीदे। इस दौरान पीछे से पहुंची पुलिस की टीम ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी के टायर पंचर कर दिए और शीशे तोड़कर उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय बर्गर रेहड़ी संचालक ने बताया कि पूरी घटना उसकी आंखों के सामने हुई और वह काफी डरा हुआ था। गनीमत रही कि किसी राहगीर या दुकानदार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से तीन अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले में विस्तृत जांच चल रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…