उत्तराखण्ड

वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा आबकारी विभाग में राजस्व प्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विगत वर्षों का बकाया जल्द ही वसूल किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छा राजस्व प्राप्ति का होना चाहिए, इस दिशा में उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ट्रैस एड ट्रैकिंग पर जोर देते हुए कहा कि लिक्कर की बोतलों पर होलोग्राम ट्रैकिंग का कार्य सितम्बर माह के अन्त तक शुरू किया जाए, जिससे आबकारी पर होने वाले कालाबाजारी को प्राथमिकता के आधार पर रोका जा सके। उन्होंने कहा की होलोग्राम ट्रैकिंग व्यवस्था के माध्यम से राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी तथा कालाबाजारी को रोकने में भी मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में आबकारी से होने वाले राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को बढ़ाकर 3600 करोड़ से अधिक किया जाए, इसके लिए उन्होंने बोटलिंग प्लान्ट को बढ़ावा देने तथा आबकारी दरों को कम करने के सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर बैठक में सचिव, वित्त सौजन्या, सचिव वित्त, दिलीप जावलकर, सचिव आबकारी, एचसी सेमवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago