सौन्दर्यीकरण हेतु इस वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद पौड़ी के विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर के स्नानागार व मंदिर के स्तरीय विकास हेतु रूपये 88.17 लाख, विधानसभा जसपुर के ग्राम हल्दूवासाहू में हीडीम्बा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 82.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा देहरादून के क्लेमेन्टाउन स्थित श्री रघुनाथ मंदिर गुरूद्वारा कॉलोनी क्लेमेन्टाउन, देहरादून में सभागार एवं कक्ष बनाने हेतु रूपये 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा चंपावत के पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 73.30 लाख, विधानसभा कोटद्वार के प्रवेशद्धार कोटद्वार के कौड़िया, सिद्धबली मंदिर, चिल्लरखाल, पाखरौं के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 48.51 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
पिथौरागढ के विधानसभा धारचूला़ में पंचकोटी देव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 30.00 लाख, बागेश्वर के विधानसभा कपकोट के अलखनाथ मंदिर, किलपारा व बज्येंण मंदिर, ढ़ाई ईजर के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल रूपये 85 लाख के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष हेतु रूपये 26.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। विधानसभा द्वाराहाट के अंतर्गत सांस्कृतिक नगरी द्वाराघाट की ऐतिहासिक धरोहर श्री शुक्रेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोंद्वारा हेतु पूर्व में स्वीकृत कुल रूपये 01 करोड के क्रम में द्वितीय किश्त की अवशेष़ धनराशि रूपये 20.98 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ब्यानधुरा बाबा मंदिर तक पेयजल आपूर्ति एवं सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.58 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 01 करोड की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने…
In "उत्तराखण्ड"
Uttarakhand Jagran
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184