गुरुग्राम:- हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर है। सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार के देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे। मृतकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले थे। यहां इस मकान में किराए से रहते थे। इन सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…