उत्तराखण्ड

डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

हल्द्वानी :-  हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते विकराल हुई आग पर दमकल विभाग ने दो घंटे में काबू पाया। आग लगने से बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस सहित तीन वाहन जल गए। जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से अग्निकांड की बात सामने आई है।  पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक डॉ. तुषार शर्मा ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पर आग विकराल होती चली गई। बेसमेंट से निकलता धुएं का गुबार देख मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया।

इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण के लिए शहर में निकले थे। उन्होंने भवन से धुआं उठता देख नगर निगम की जेसीबी और कर्मचारी भी बुला लिए। सूचना पर दमकल के चार फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझती, तब तक बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई। दमकल की टीम ने चार बाइक, एक कार को जलने से बचा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार का कहना है कि मंगलवार को हादसे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी से आग के कारणों का पता चल पाएगा। दमकल को 15 दिन पहले ही मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। सोमवार को जब बेसमेंट में आग लगी तो धुएं के कारण आग बुझाना काफी कठिन था। धुएं के गुबार के कारण पता नहीं चल रहा था कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इस पर दमकल की टीम के दो सदस्य मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्पेशल गॉगल, मास्क पहनकर बेसमेंट में उतरे। हालांकि अंदर किसी व्यक्ति के फंसे नहीं होने पर टीम ने राहत की सांस ली।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago