उत्तरकाशी :- उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया। शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…