देहरादून:- रानीपोखरी अंतर्गत ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना मिलते ही रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।
उधर जगमोहन रमोला ने कहा कि उनके गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में खड़ी फसल में आग लगने से उन्हें लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…