उत्तराखण्ड

आग का तांडव: भवाली बाजार में 5 दुकानें और मकान जलकर राख, लोग सहमे

नैनीताल: भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास की चार अन्य दुकानों के साथ-साथ उनके ऊपर बने मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरा मुख्य बाजार आग की लपटों से घिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाल्टियाँ और डिब्बे लेकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज लपटों के सामने वे असहाय नजर आए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ घटनास्थल पर काफी देर से पहुंचीं, और तब तक आग लाखों रुपये की संपत्ति को राख कर चुकी थी। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
अग्निकांड में नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानें पूरी तरह जल गईं। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट से हुई और तेजी से अन्य दुकानों तक फैल गई। सभी ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
तीन घंटे तक अंधेरे में रहा बाजार क्षेत्र
आग की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से बाजार क्षेत्र के एक फीडर की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि बिजली करीब तीन घंटे तक बंद रखी गई। वहीं, जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सहायता के लिए विभाग ने पानी के टैंकर मुहैया कराए।
मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बंद, लंबा जाम
दुकानों की आग मुख्य सड़क के पास तक पहुँचने के कारण ट्रैफिक रोकना पड़ा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा। घटनास्थल पर मौजूद हर व्यक्ति आग की भयावहता से स्तब्ध और चिंतित दिखाई दिया।
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा
घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद साह मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारण और कुल नुकसान का आकलन मंगलवार को जांच के बाद किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago