देश-विदेश

हीथ्रो एयरपोर्ट पर पावर सबस्टेशन में आग, यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक बड़े बिजली संकट के कारण आज पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पास के एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिस वजह से एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। एयरपोर्ट ने एलान करते हुए कहा, ‘एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण, हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है। बता दें कि पश्चिमी लंदन के हजारों घरों में बिजली चली गई है।

लंदन फायर ब्रिगेड भी हादसे के बाद तुरंत एक्शन में आ गया है। फायर ब्रिगेड ने कहा, उसने 10 दमकल गाड़ियां और करीब 70 अग्निशमन कर्मी तैनात किए हैं और 200 मीटर के दायरे में घेराबंदी। स्थानीय निवासियों – सबस्टेशन लंदन के हिलिंगडन बरो के हेस में है को धुएं के कारण अंदर रहने और दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा गया है। शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) एक एक्स पोस्ट में एयरपोर्ट ने यात्रियों को यात्रा न करने और अधिक जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। एयरपोर्ट ने कहा, ‘हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो 21 मार्च की रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा।’  हीथ्रो एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट की यात्रा न करें और अपनी उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास कर रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, कई उड़ानों का मार्ग डायवर्ट किया जा चुका है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago