उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हेमामालिनी के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा हुई थी। यह जनसभा छटीकरा स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के मैदान में हुई। जनसभा के दौरान मंच के पास एलईडी में आग लग गई। इस घटना की गूंज शासन तक पहुंच गई है। लखनऊ से डीजी फायर ने पूरे मामले की जानकारी ली।
आग पर चंद सेकंड में काबू पाने वाले सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह की पीठ थपथपाई। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी सीएफओ और टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने सीएफओ को शासन से प्रशस्ति पत्र दिलाने की संस्तुति करने की बात कही है। बता दें कि जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जैसे ही मंच पर पहुंचे।
कुछ ही मिनटों के बाद मंच के बराबर में रखे साउंड सिस्टम के पास एलईडी में चिंगारी व धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके थे। उन्होंने तत्काल फायर फाइटिंग सिलिंडरों से गैस का छिड़काव कर आग पर काबू किया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…