देश-विदेश

मानिकपुर गांव में पुलिस और तस्करों के बीच गोलीबारी

बिहार:- गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पुलिस और शराब तस्करों के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया। जख्मी बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।जख्मी बदमाश की पहचान काकड़कुंड गांव निवासी राजू राम के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि जिले के नगर थाना की पुलिस टीम शराब तस्करों के खोज में छापेमारी करने के लिए गश्ती कर रही थी। किसी बीच एक कार सवार कुछ शराब तस्कर जिले में प्रवेश करना चाह रहे थे। तभी पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार को रोकना चाहा लेकिन कार सवार रुकने के बजाय डायवर्जन को तोड़ते हुए भागने लगे। शराब तस्कर मानिकपुर गांव में पहुंचकर छुपने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तब अपराधी  भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिए।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें एक अपराधी के पैर में पुलिस की गोली लग गई। इससे वह भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago