देश-विदेश

एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग: दिल्ली पुलिस ने दो शार्पशूटर को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी में नीरज फरीदपुरिया-हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव सिंह उर्फ निक्का (22) और बिहार के बीसीए छात्र आदित्य तिवारी (19) को रविवार दोपहर एक अभियान के दौरान दोनों को रोहिणी के शाहबाद डेयरी में खेड़ा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल सेल (विशेष शाखा) पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पूरन पंत, रवि तुषिर और ब्रह्म प्रकाश की टीम ने अभियान चलाया था। उन्हें सूचना मिली थी कि शूटर गिरोह के निर्देश पर दिल्ली में एक और हमले के लिए फिर से इकट्ठा हो रहे हैं। जब आरोपियों को रोका गया तो उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चलाने के लिए पिस्तौल निकालने की कोशिश की, लेकिन गोली चलाने से पहले ही दोनों को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ही जेल में बंद गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और उसके सहयोगी हिमांशु भाऊ के आदेश पर काम कर रहे थे। इन्होंने 17 अगस्त को यादव के घर पर हमले के लिए हथियार, धन और रसद की व्यवस्था की थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि गुरुग्राम की घटना के बाद उन्होंने भारत-नेपाल सीमा की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दिल्ली में एक नए काम के लिए वापस बुला लिया गया।

पुलिस उपायुक्त कौशिक ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित एल्विश यादव के घर पहुंचे, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर फरार हो गए। बाद में ‘भाऊ गैंग’ ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली। गौरव सिंह पर पिछले साल राजस्थान में एक मूर्ति तोड़ने के संबंध में मामला दर्ज है, जबकि आदित्य तिवारी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्पेशल सेल के थाने में आम्र्स एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। मूलरूप से तैमूर जिला, बिहार निवासी आदित्य तिवारी फरीदाबाद में रह रहा है। वह फरीदाबाद से बीसीए कर रहा था। उसका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago