गुरुग्राम सेक्टर-82 में प्लॉट में नहाने की टंकी के साथ बनी दीवार गिरने से पांच लोग दब गए। इसमें एक बच्ची, एक महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। आसपास के लोगों व प्रशासन की टीम ने सभी को निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इसमें किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों में बप्पी, फूलन, अतीक अहमद, राम अनुज माथुर व पांच साल की रिजवान है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में कमरे बनाकर लोगों को किराए पर दे रखे हैं। इसी कैंपस में पानी की टंकी के साथ नहाने के लिए छह फीट ऊंची दीवार बनी है। शाम को दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक पांच साल की बच्ची भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस बारे में शिकायत नहीं मिली है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…