मसूरी:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…