राष्ट्रीय

असम में बाढ़ का कहर जारी, 23 जिलों के करीब 11.50 लाख लोग बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त

असम:-  असम में बाढ़ का कहर जारी है। 23 जिलों के करीब 11.50 लाख लोग बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों समेत कई नदियों का जलस्तर अपने खतरे से ऊपर बह रहा है। बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण राज्य में अबतक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोलाघाट जिले में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ पीड़ितों से मुलाकात भी की।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए के बैठक बुलाई। बुधवार को वह अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा के लिए कैबिनेट बैठक करेंगे। बाढ़ की दूसरी लहर ने बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, चराइदेव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, तामुलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों को प्रभावित किया है।

बाढ़ के कारण लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां 1.65 लाख लोग बाढ़ के पानी में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा दरांग में 1.47 लाख और गोलाघाट में 1.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। जंगलों का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। गैंडे का एक बच्चा बाढ़ के पानी में डूब गया। सीएम सरमा ने पार्क की स्थिति का भी निरीक्षण किया। नागरिक प्रशासन, एसडीआरए, एनडीआरएफ, आपातकालीन सेवाएं और वायुसेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। राज्य भर में 490 राहत शिविरों में 2.90 लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है। बाढ़ के कारण सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago