देहरादून:- उत्तराखंड में कल शाम से लगातार बारिश शुरू हुई जिसने बहुत सी जगहों पर तबाही मचा दी, वहीं भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई।
बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल के सागौन के करीब आधा दर्जन पेड़ 11 केवी की लाइनों व मार्ग पर गिर गए। जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्राम प्रधान पंकज रावत द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ ने कालूवाला में राहत और बचाव कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। जेसीबी की मदद से पानी को डायवर्ट किया गया। वहीं विद्युत लाइनों और मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…