गाजीपुर:- गंगा के खतरा निशान पार करने के बाद तटवर्ती इलाकों में केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। मंगलवार की सुबह से गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह डूब गई तो नगर के लोग सहम गए। अगर रफ्तार का यही हाल रहा तो बाढ़ का पानी नगर में प्रवेश कर जाएगा। वैसे नगर के शास्त्रीनगर, बंधवा समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ का पानी नाले में भर गया है।
श्मशान घाट पानी से लबालब हुआ तो लोगों को शव दाह संस्कार में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों भी हालत का जायजा लेने के लिए दिनभर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। खानपुर, रेवतीपुर व भांवरकोल में कई गांवों के घिरने के बाद नाव लगाकर लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…