देश-विदेश

लाहौल में हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया, हिमस्खलन की चपेट में फूड वैन और ढाबा

मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमखंड गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। लाहौल में दो जगहों पर हिमखंड गिरे। रविवार को जिला मुख्यालय केलांग से 12 किमी दूर मूलिंग के नजदीक पीर पंजाल की चोटी से हिमस्खलन हुआ, जिससे चंद्रा नदी का बहाव रुक गया, जबकि अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप यदलिंग नाले में भी हिमखंड गिरा। हिमस्खलन की चपेट में दो फूड वैन और एक ढाबा आया। मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर लगा साइन बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुआ।

वहीं, हिमस्खलन से बंद हुआ अटल टनल के साउथ पोर्टल का मुहाना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने खोल दिया है। लाहौल में बिजली और सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं। वहीं, आईटीबीपी की बॉर्डर पोस्ट गयु के समीप अचानक हिमखंड गिरा और इसका बर्फीला तूफान आईटीबीपी के कैंप तक पहुंचा। गनीमत रही कि हिमखंड पोस्ट से महज 200 मीटर की दूरी पर रुक गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा रविवार सुबह 11:00 बजे सब डिवीजन काजा के गयू में हुआ। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी और जवान बर्फ हटाने का काम कर रहे थे।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा होने के आसार हैं तो उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। रविवार को मौसम खुला तो बंद सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चला रहा। इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब 250 सड़कें और 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर थे। रविवार को धूप खिली तो राहत कार्य दिन भर चले रहे।

हालांकि, उच्च पर्वतीय जनजातीय क्षेत्रों में हिमखंड गिरने का खतरा बना रहा। प्रदेश में यह बारिश और बर्फबारी कृषि व बागवानी फसलों के लिए अच्छी है। इससे जमीन में नमी बढ़ गई है। अच्छी बारिश होने से स्रोतों में भी पानी बढ़ गया है। इससे गर्मियों में पेयजल घटने की आशंका भी कुछ कम हुई है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार केलांग में न्यूनतम तापमान -6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिकतम तापमान देहरागोपीपुर में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को सुंदनगर में घना और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा। ताबो, बिलासपुर और बरठीं में बहुत तेज हवाएं चलीं। ऊना, मंडी, चंबा में अत्यधिक शीत दिवस और कल्पा में भी शीत दिवस रहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago