उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जारी किया आदेश पांच माह का खाद्यान्न उठाने पर लगाई तत्काल रोक

राशन विक्रेताओं को पांच महीने का खाद्यान्न एक साथ उठाने के लिए बाध्य किए जाने पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में तत्काल रोक लगा दी है। साथ में बायोमीट्रिक सत्यापन की व्यवस्था पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या को देखते हुए अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश भी खाद्य सचिव सचिन कुर्वे को दिए।

 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या को पर्वतीय क्षेत्रों के राशन विक्रेताओं ने दूरभाष पर अपनी समस्याएं बताईं। वार्ता होने के बाद मंत्री ने समस्याओं के लिए तत्काल समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं के पास खाद्यान्न भंडारण की क्षमता नहीं है और ऐसे में पांच माह का खाद्यान्न उठाया गया तो उसके खराब होने की आशंका है। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारियों को खाद्यान्न उठाने के लिए बाध्य नहीं करने और पूर्व प्रचलित व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए।

 

विभागीय मंत्री ने राशन विक्रेताओं को बायोमीट्रिक सत्यापन मामले में भी राहत दी है। उन्होंने कहा कि जो राशन विक्रेता बायोमीट्रिक सत्यापन करा चुके हैं, और खाद्यान्न वितरण सुचारू चल रहा है, वहां इसे यथावत रहने दिया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या, अंगूठे के निशान दर्ज नहीं होने की व्यवहारिक कठिनाइयों से बायोमीट्रिक सत्यापन में असुविधा हो रही है।

इन क्षेत्रों में लग सकती है रोक

इन क्षेत्रों में समस्या का समाधान होने तक यह व्यवस्था रोकी जाए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क न होने से जनता को राशन से वंचित नहीं किया जाए। बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य नहीं करने पर एफआइआर दर्ज करने की विभाग की ओर से दी जा रही चेतावनी पर उन्होंने आपत्ति जताई। साथ ही इस पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि राशन विक्रेताओं को सरकारी लैपटाप खराब व घटिया किस्म के होने की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों की जांच कर इनके स्थान पर अच्छी कंपनी के लैपटाप देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खाद्यान्न भंडारों से विक्रेताओं को बगैर तौले खाद्यान्न लेने को बाध्य करने पर आपत्ति की।

साथ ही खाद्यान्न भंडारों में धर्मकांटा लगाकर और खाद्यान्न तौलकर ही देने को कहा गया है। उन्होंने सोमेश्वर खाद्यान्न भंडार की भंडारण क्षमता विस्तारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चम्पावत उपचुनाव संपन्न होने के बाद वह उक्त संबंध में तत्काल समीक्षा बैठक करेंगी। विभाग को उक्त समस्याओं के समाधान के लिए आदेश जारी करने को कहा गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago