उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक

रुद्रपुर: आज खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्य जिला रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहाँ पर खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 की बैठक ली, बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

                                                                                       किसानों ने नेफर्ड से धान खरीद की उठाई समस्या

बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से  चर्चा की, इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विभागीय मंत्री को अवगत कराया। किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को बताया की उन्हें धान क्रय करने में नेफर्ड की और से कई परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा की नेफर्ड द्वारा उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया जाता है

साथ ही कई बार अधिकारियों को नेफर्ड को धान क्रय करने का अधिकार ना दिए जाने की बात भी की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा फिर भी नेफर्ड को अधिकार दिए जाते हैं जिसपर खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की अब नेफर्ड के क्रय केंद्र नहीं रहेंगे।

                                                                                                                         मंत्री रेखा आर्य

बताते चले की जिले में धान के 200 क्रय केंद्र बनाये गए है जिनमे की RCF, UCF, नेफर्ड सहित कई अन्य समितियाँ शामिल हैं, खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल, रुद्रपुर मेयर रामपाल, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और किसान संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago