उत्तर प्रदेश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले खाद्य वस्तुओं में मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

उत्तर प्रदेश:- होली से पहले जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकने वाली खाद्य वस्तुओं की बड़ी खेप को खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा है। इनमें घटिया गुणवत्ता का 11555 लीटर वनस्पति घी, मिलावटी हल्दी, पाउडर, मिर्च, सोनपपड़ी, खोया, सरसों का तेल और बेसन के लड्डू शामिल हैं। पकड़े गए वनस्पति की कीमत 33.50 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला है कि यह माल होली से पहले दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों व कस्बों में खपाया जाना था। पूरे माल को विभाग ने सीज कर दिया है। छह नमूने लेकर उनको जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा गया है।

अलीगढ़ जिला प्रशासन को सूचना मिली कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर घटिया खाद्य सामग्री का निर्माण हो रहा है। इस पर विभाग की टीम सारसौल स्थित श्री श्याम एंटरप्राइजेज पहुंची। यहां पर प्रतिष्ठान में टीम को घुसने नहीं दिया गया। बाद में अपर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद टीम ने यहां से कुल 115555 लीटर वनस्पति घी जब्त कर लिया। यह खाद्य विभाग के मानकों के अनुरूप नहीं था। टीम ने यहां से तीन टैंक सोयाबीन भी जब्त किया है। जब्त किए वनस्पति की कीमत 33.50 लाख है।

होली से पहले शहर के सारसौल से श्री श्याम एंटरप्राइजेज के यहां से 11555 लीटर वनस्पति जब्त किया गया है। यह घटिया गुणवत्ता का है और मानकों के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी नमूने भरे गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान होली तक जारी रहेगा। – दीनानाथ यादव, मंडलीय उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी त्रिभुवन नारायण और प्रियेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जिसमें पाया कि चंदन फ्रेश नाम का रैपर टीन पर लगा हुआ था जबकि उस रैपर के नीचे पुराना रैपर फॉर्च्यून नाम से लगा हुआ था। स्पष्ट था कि इस्तेमाल किए गए टीन में माल को पैक किया जा रहा था।
विभाग की टीम ने महावीर गंज में सचिन ट्रेडर्स के यहां से 10 किलो हल्दी पाउडर, 8 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज कर दिया । इसकी कीमत 4500 रुपये है। साथ ही टीम ने जीटी रोड स्थित कृष्णा स्वीट्स से भी सोनपपड़ी और बेसन के लड्डू के भी नमूने भरे। साथ ही खैर के खैर बजार में उमाशंकर के यहां से सरसों का तेल, अचलताल पर प्रमोद कुमार के यहां से खोया के नमूने भरे। साथ ही रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स आदि के भी नमूने भरे हैं।

ऐसे करें मिलावट की पहचान

  • रिफाइंड –बर्तन में थोड़ा ऑयल लें। थोड़ा सा मक्खन डालें। तेल का रंग लाल हो जाए तो समझें मिलावट, यदि रंग नेचुरल रहे तो असली है।
  • मिर्च पाउडर-अगर पाउडर चिकना और समान रंग का रहे तो ठीक, अगर ये कंकरीला या ज्यादा रंग छोड़े तो मिलावट
  • हल्दी पाउडर –मिलावटी हल्दी पानी को गंदा या पीला करती है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदें डालें। अगर हल्दी का रंग गुलाबी हो जाए, तो समझे मिलावट है
  • सरसों का तेल-थोड़ा सा सरसों का तेल हाथों पर लें और रगड़ें। अगर हाथों पर कोई रंग निकले या किसी केमिकल जैसी बदबू आए तो समझो मिलावटी है।
  • सोन पपड़ी –मिलावट छिपाने के लिए खुशबूदार चीजें सोन पापड़ी में मिलाई जाती हैं। ऐसा दिखाई दे तो देख भाल कर लें।
  • खोया-शुद्ध खोया हल्की दूधिया खुशबू देता है, मिलावटी हल्की सी तेल या अन्य गंध। शुद्ध का रंग हल्का सफेद या हल्का पीला।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago