उत्तराखंड:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय में छापा मारने पहुंच गए हों। मुख्यमंत्री के फ्लैट जैसे ही पुलिस मुख्यालय की ओर मोदी पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए। बुधवार करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय की ओर पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे।
मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय के भीतर पहुंचती है तमाम अफसर भागे दौड़े चले आते हैं। प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार ADG एडमिन अमित सिन्हा , ADG वीमुरुगेशन और ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था अजय अंशुमन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस मुख्यालय में पहुंचते ही राजधानी और पुलिस मुख्यालय के तमाम आईपीएस अधिकारी दौड़े दौड़े पुलिस मुख्यालय की ओर नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के कक्ष का भी मुआयना किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…