ऋषिकेश में होने वाली G-20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमानों का देवभूमि में आना शुरू हो गया है, वहीं आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट से दो विदेशी अतिथि जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचे। जिनका उत्तराखंड के पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। साथ ही तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया। इसके दौरान विदेशी मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए।
स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे, कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे। डोईवाला एसडीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के साथ मेहमान नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…