उत्तराखण्ड

मसूरी वन्यजीव विहार रेंज में बिना अनुमति के हेलीकॉप्टर उड़ाने के मामले में वन विभाग ने कंपनी के खिलाफ किया  मुकदमा दर्ज

मसूरी:- मसूरी वन्यजीव विहार रेंज व उसके आसपास के क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ाने के मामले में वन विभाग ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बिना अनुमति के वन्यजीव विहार, विनोग व आसपास के क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर उड़ाने के मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मसूरी के जार्ज एवरेस्ट में एक कंपनी हेली सेवा संचालित कर रही है। वन विभाग ने कंपनी को नोटिस भेजकर कहा है कि कंपनी ने सात फरवरी हेलीकॉप्टर मसूरी वन्य जीव विहार की सीमा में अत्यधिक ध्वनि के साथ उड़ाया, नोटिस में कहा कि संरक्षित क्षेत्र में वायुयान मुख्य वन्य जीव विहार प्रतिपालक की अनुमति के बाद ही उड़ाया जा सकता है।

वन क्षेत्राधिकारी मसूरी वन्य जीव विहार रेंज हेमंत बिष्ट ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वन विभाग का नोटिस मिलने के बाद हेली सेवा का संचालन कर रही राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कार्यकारी निदेशक लोकेश कुमार शर्मा ने वन विभाग को भेजे जवाब में कहा कि कंपनी ने कहा कि सात फरवरी को जॉर्ज एवरेस्ट हेलीपैड के पास चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति बन गई थी।  जिसमें बादलों और बहते बादलों के कारण उड़ान के दौरान बड़ी समस्या बन गई थी, स्थितियां दृश्य उड़ान नियमों (वीएफआर) संचालन के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा कर दी थी, कहा ऑपरेशन के दौरान हमारा पायलट इन परिस्थितियों के कारण अनजाने में विनोग वन रेंज के करीब आ गया होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago