उत्तराखण्ड

भाखड़ा रेंज में वन दारोगाओं पर तस्करों द्वारा हमला, बाइक और मोबाइल भी तोड़े

हल्द्वानी:- हल्द्वानी के भाखड़ा रेंज के दो वन दारोगा पर देर रात तस्करों ने हमला कर दिया। जंगल से ट्रॉली में करीब 40 हजार रुपये के बेल फल लादकर ले जा रहे तीन परिवारों के सात युवकों ने उनकी बंदूक तोड़कर छह कारतूस लूट लिए। उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी तोड़ डाला। बाद में ट्रैक्टर और प्लॉट में फेंके कट्टों में भरे बेल बरामद कर लिए गए। हमलावरों की तलाश की जा रही है। भाखड़ा रेंज के मनोज कुमार मेलकानी अपने साथी वन दारोगा मोहन सिंह चौहान के साथ लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक वन निगम कटान प्लॉट के गेट नंबर 27 के पास उन्हें दो बाइक और उनके पीछे एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जंगल से एक साथ तीन वाहन आते देखकर शक हुआ तो उन्होंने पीछा किया और लामाचौड़ प्रथम गेट के पास वाहन रोक लिए।

ट्रॉली में बेल से भरे कट्टे लदे थे। दोनों दरोगा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवकों ने हमला कर दिया। बाइक तोड़ने के साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। लाठियों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। एक के चेहरे व पैर जबकि दूसरे के भी पैर में चोट आई। दरोगा मोहन सिंह ने अपनी राजकीय बंदूक से गोली चलानी चाही तो उसे छीनकर तोड़ दिया और छह कारतूस निकाल लिए। गेट तोड़कर वे सभी भाग निकले। किसी तरह सहज होने के बाद दोनों दरोगाओं ने दोबारा से पीछा किया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर खड़ा मिल गया। उसे कब्जे में लेकर आसपास तलाशा किया तो खाली प्लॉट में बेल से भरे कट्टे मिल गए। दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने सूरज, राजकुमार और उसके भाई संजय, दो सगे भाई युवराज और जोगेंद्र तथा एक अन्य रोहित और उसके भाई राममूर्ति के खिलाफ कई संगीन धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

चेकिंग के वक्त सभी युवक सामान्य ढंग से खड़े रहे, फिर अचानक से उन्होंने हमला कर दिया। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सभी को पहचान लिया गया, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मनोज कुमार मेलकानी, वन दारोगा

महाशिवरात्रि त्योहार आने वाला है। ऐसे में तस्करों ने बेल फल तोड़कर लाए थे। कई कट्टों में रखकर इन्हें यूपी के विभिन्न जगहों पर भेजने की तैयारी थी। भेजने से पहले ही वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया।

इन धाराओं में मुकदमा

  • लोक सेवक को चोट पहुंचाना।
  • पुलिस अधिकारी पर हमला करना।

  • समूह में घातक हथियार से हमला करना।

  • सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago