उत्तर प्रदेश:– मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
हालत नाजुक होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम हैं। पूर्व विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन शव को लेकर पहुंचेंगे। वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर लाया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…