दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान के दरबार में पहुंचे हैं। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। केजरीवाल ने साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।
अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और परिवार संग दर्शन किए हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। इससे पहले केजरीवाल माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचे थे। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर गए थे और आशीर्वाद भी लिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…