पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को थकावट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया था। चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार में एम्स पहुंचे थे। यहां काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर, किडनी आदि पैथोलॉजी जांच लिखी। जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। रिपोर्ट आने पर वह संक्रमित मिले।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…