पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर चौंकाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भविष्य के उनके प्रतिद्वंद्वियों को सावधान हो जाना चाहिए।
दरअसल एक दिन पहले शनिवार को जोशीमठ के मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला था। मुख्यमंत्री ने देर तक प्रतिनिधिमंडल को समय दिया और उनकी बातों को गौर से सुना। रविवार को इस मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत की एक पोस्ट सामने आई। जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में सीएम की तारीफ की है।
रावत ने लिखा कि कांग्रेस के लोग जब सीएम से मिले तो उसमें कई सुझाव, आलोचनात्मक और तीक्ष्ण सवाल भी थे। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…