उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खोला सहकारिता विभाग के खिलाफ मोर्चा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर  उत्तराखंड कोटे का यूरिया स्मगल होने का आरोप लगाया है वहीं हरीश रावत ने कहा कि किसानों को मिलने वाला यूरिया बाहर सप्लाई हो रहा है, सहकारिता विभाग कानों में उंगली डालकर बैठा है,  वहीं अगर हालात दो से तीन दिन में नहीं सुधरे तो मैं अपने घर पर या सहकारिता मंत्री के आवास पर उपवास करूंगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक में किया पोस्ट

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि किसान भाई, खाद की कमी से फिर परेशान हैं, हरिद्वार से लेकर उधमसिंहनगर तक सहकारिता विभाग जिसको खाद की व्यवस्था करवानी है यूरिया, एन.पी किसानों को नहीं मिल पा रही है। उत्तराखंड के हिस्से का यूरिया आदि बाहर स्मगल/सप्लाई हो रहा है। मगर सहकारिता विभाग कानों में उंगली डाले हुए बैठा हुआ है। यदि दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरती है, तो मेरे सामने दो विकल्प हैं। एक तो #सहकारिता_मंत्री जी के घर पर उपवास करूं और दूसरा यह है कि अपने घर आवास पर उपवास करूं। एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री के घर पर उपवास करना मुझे उचित प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन परिस्थितियां व्यक्ति को बाध्य कर सकती हैं, किसानों के हित में मैं यह भी निर्णय ले सकता हूं कि सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास करूं।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago