रामपुर बुशहर:- ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान तीसरे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि 23 जून को आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान करें और अपने नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक राज दरबार परिसर में होगी। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का आना अति आवश्यक है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन अध्यक्ष और पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, बागवानी, पेंशनर, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी सदस्य और कांग्रेस की सभी फ्रंट ऑर्गनाइजेशन इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…