पूर्व सीएम हरीश रावत आज केंद्र सरकार के खिलाफ अपना नया अभियान शुरू करेंगे। सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत कई लोगों के साथ जगह जगह पदयात्राएं करेंगे। हालांकि कार्यक्रम पूरी तरह से सियासी है, लेकिन रावत ने इस गैरराजनीतिक अभियान करार दिया। इसे ‘अग्निपथ के विरूद्ध वरिष्ठ नागरिकों का अभियान’ नाम दिया गया है।
पूर्व सीएम हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कल सुबह 11 बजे पूर्व सीएम हरीश रावत चीड़बाग स्थित सैन्यधाम में शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि देंगे। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के साथ अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा करते हुए राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ ही रावत के नए अभियान की शुरूआत होगी।
वहीं अग्निपथ योजना के वापस न होने तक इसे जारी रखा जाएगा। रावत के इस अभियान को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस में भी अंदरखाने चर्चा है। एक ओर जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी स्तर से सत्याग्रह और कार्यक्रम कर रही है। ऐसे में रावत को समानांतर गैरराजनीतिक अभियान चलाने की कांग्रेस में भी चर्चा हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…