उत्तराखण्ड

गैरसैंण में मानसून सत्र के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत का रखेंगे उपवास

उत्तराखंड:- प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू होगा। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण में उपवास पर बैठेंगे। उनका कहना है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के चिह्न खोलने के लिए गैरसैंण जाऊंगा। भाजपा सरकार के शासन में गैरसैंण की लगातार उपेक्षा की जा रही है। रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ऋषिकेश से बदरीनाथ और गैरसैंण की तरफ जाते समय ग्रीष्मकालीन राजधानी के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं। 21 अगस्त को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। उसी दिन मैं गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के चिह्न खोजने के लिए जाऊंगा।

पहले गैरसैंण में स्थापित महावीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिभा के सामने उपवास पर बैठूंगा। गैरसैंण की लगातार उपेक्षा हो रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी में कुछ नहीं हुआ है। उधर, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, गैरसैंण को लेकर कांग्रेस की दोहरी मानसिकता है। पिछले साल सरकार ने गैरसैंण में सत्र कराने का निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने भी इस आपत्ति जताई। अब सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी में मानसून सत्र कराने जा रही है। इस पर कांग्रेस नेता धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago