उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ रावत अपने कार्यकाल में अपने बयानों पर काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम तीरथ रावत का कार्यकाल केवल 114 दिन का रहा है। फटी जींस बयान पर काफी चर्चा पर रहे सीएम तीरथ रावत आज भी अपने बयान पर कायम है, उनका कहना है कि फटा हुआ कपड़ा कभी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने जींस का विरोध नहीं किया था बल्कि फटी जींस पर एतराज जताया था।
साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विदेश लोग भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं और हम लोग पश्चिमी संस्कृति के अधीन हो रहे हैं, कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह फटी जींस से संबंधी अपने पुराने बयान पर कायम हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को गौरान्वित महसूस करता हूं कि लाखों लोगों ने इसे स्वीकार किया है ।
तीरथ पूरा शरीर को ढकना है हमारी संस्कृति
पूर्व सीएम तीरथ रावत को सोशल मीडिया से इस बयान पर काफी समर्थन मिला तो कही निराशा मिली। सीएम तीरथ ने कहा कि जब हम जब हम स्कूल-कॉलेज जाते थे, तो हम भी जींस पहनते थे। यदि कभी घुटना फट गया, तो उस पर पैच लगाते थे। गुरुजी का डर होता था। साथ ही अनुशासन, संस्कार व संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती है, लेकिन आज यह स्थिति है कि जींस फटी नहीं है, तो नौजवान इस पर कैंची चला देते हैं। उन्होंने कहा कि जींस का विरोध नहीं है, बल्कि फटी जींस का विरोध है। फटा कपड़ा हमारी संस्कृति का द्योतक नहीं है। पूरा शरीर ढकना हमारी संस्कृति में है
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…