पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पौड़ी एवं श्रीनगर की भाजपा सरकार में घोर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी मंडल मुख्यालय है लेकिन यहां पर कमिश्नर के साथ ही मंडल स्तर के अधिकारी नहीं बैठते हैं, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है, जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय में हुआ है। कहा यहां मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, तहसील की स्थापना में भी कांग्रेस के समय पर ही हुई।
उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सरकार में आपदा के लिए ढाई हजार करोड़ का बजट और राज्य में इसका सबसे बड़ा विभाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी, जिससे उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर आएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…