राष्ट्रीय

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर, परिवार ने दी स्वीकृति

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर ही बनेगा। इसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्मारक के पास बनाया जाएगा। बताया जाता है कि पूर्व पीएम के परिवार ने स्मारक को लेकर सहमति जता दी है। बताया जाता है कि मनमोहन सिंह के परिजनों ने आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्थल को मंजूरी दे दी है। परिवार ने विभाग को स्वीकृति पत्र भेज दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद से पूर्व पीएम के स्मारक स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया था। पिछले दिनों सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर जगह की तलाश शुरू कर दी थी।

इसके लिए  राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थान राष्ट्रीय स्मृति स्थल, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के स्मारक किसान घाट के पास, संजय गांधी की समाधि के पास जमीन देखी थी। इसके अलावा पूर्व पीएम की तीन बेटियों और उनके पतियों ने भी प्रस्तावित स्मारक स्थल का दौरा किया था। सरकार की ओर से पूर्व पीएम के स्मारक के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर प्रस्तावित किया गया स्थान लगभग 900 वर्ग मीटर में फैला है। यहां कई पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के स्मारक हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक मनमोहन सिंह के लिए प्रस्तावित स्थल के पास ही है।

मनमोहन सिंह के नाम से बनेगा ट्रस्ट
स्मारक बनने से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की याद में ट्रस्ट बनाया जाएगा। ट्रस्ट के नाम पर ही स्मारक स्थल की भूमि का हस्तांतरण होगा। पूर्व पीएम का परिवार ट्रस्ट के सदस्यों के नाम प्रस्तावित करेगा और उन्हें अंतिम रूप देगा। ट्रस्ट बनने के बाद सरकार स्मारक के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का अनुदान देगी। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारी पहले ही स्थल का दौरा कर चुके हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago