क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 71 साल के थे, अंशुमान गायकवाड़ पिछले काफी वक्त से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और लंदन में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन एक वक्त में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करने वाला ये दिग्गज बल्लेबाज जिंदगी की जंग में हार गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर दुख जताते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए सदमा बताया।
1970-80 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे अंशुमान गायकवाड़ का लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। इस इलाज में उनकी आर्थिक मदद के लिए पूर्व कप्तान कपिल देव और संदीप पाटिल जैसे उनके साथियों ने बीसीसीआई से अपील की थी, इसके बाद बीसीसीआई ने 14 जुलाई को गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ का ऐलान किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…