उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चार IAS, PCS अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस अफसर रहना चाहते है पहाड़ों में

उत्तराखंड शासन ने चार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले करते हुए विभाग और पोस्टिंग बदल दिए हैं। इन अफसरों में IAS, PCS और IRS शामिल हैं, जिन्हें नयी ज़िम्मेदारियां दी गई हैं, सी रविशंकर, सोनिका, जितेंद्र कुमार और पूजा गर्ब्याल के रोल बदलने संबंधी आदेश शासन के अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने जारी किए।

पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर असमंजस बनी हुई है, मैदानों से पहाड़ में जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, वो तो बहाली चाह ही नहीं रहे थे, अब पहाड़ में तैनात पुलिस अफसरों ने भी अपने तबादले रुकवाने के आवेदन देने शुरू कर दिए हैं।

उत्तराखंड में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर सेवारत IAS सी रविशंकर को अपर सचिव पर्यटन का भी ज़िम्मा दिया गया है. इसके अलावा, उन्हें सिविल एविएशन विभाग के सीईओ की भूमिका भी सौंपी गई है. ये दोनों दायित्व अब तक IAS सोनिका के पास थे, जो उनसे ले लिये गए हैं. IRS पूजा गर्ब्याल को भी अपर सचिव पर्यटन की पोस्टिंग मिली है और PCS जितेंद्र कुमार को पर्यटन विकास परिषद का डायरेक्टर बनाया गया है।

 

पहाड़ों से मैदान नहीं आना चाहते दारोगा

 

उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों की पहली पसंद देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल के क्षेत्र हैं, सेक्टर ऑफिसर से ऊपर के अधिकारी पहाड़ पर नही जाना चाहते,  वहीं दारोगा रैंक के जवान अब पहाड़ से मैदान में नहीं उतरना चाहते, ये अफसर अपनी तैनाती पहाड़ों में ही रखने के आवेदन दे रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago