यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं। पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उप्र लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिपेश जुनेजा के पास अब सिर्फ पुलिस महानिदेशक, अभियोजन की जिम्मेदारी रह गई है।
पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ में तैनात बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ में तैनात रघुवीर लाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर बनाया गया है।
लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…