रुड़की:- रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। मृतकों में एक कावड़ यात्री भी शामिल है। दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के समीप दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
इसमें रुड़की के बेलडा गांव निवासी अमन चौधरी व अमरेश चौधरी की ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांवड़ यात्री सागर निवासी गांव पिंजरा, यमुना नगर, हरियाणा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विशाल घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना रुड़की के बेलडा गांव के समीप हुई यहां एक बाइक कार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी सैदाबाद झबरेड़ा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…