देश-विदेश

वक्फ विधेयक पर जदयू के रुख से पार्टी के चार मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा

बिहार:- वक्फ संशोधन विधेयक पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी झटका लगा है। जनता दल यूनाईटेड का रूख विधेयक में पक्ष में होने के कारण पार्टी के मुस्लिल नेता नाराज हो गए हैं। एक-एक कर अब तक चार नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। इनमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक, प्रदेश महासचिव मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, भोजपुर से पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और  जदयू के पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रवक्ता कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू के रूख को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि पार्टी ने लाखों मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहनवाज मलिक ने अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी में सीएम नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि हम जैसे लाखों करोड़ों मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन, अब यकीन टूट गया। वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पर जदयू के पक्ष से हमलोगों को गहरा आघात लगा है। हमलोग लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरीय नेता ललन सिंह के तेवर से आहत हैं। उन्होंने जिस तरह का वक्तव्य दिया और इस बिल का समर्थन किया, उससे पार्टी को वोट करने वाले मुसलमान मर्माहत हैं। यह बिल मुसलमानों के विरूद्ध है। हम किसी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह बिल संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। अब मुझे अफसोस हो रहा है कि हमलोग अपनी जिंदगी के कई वर्ष इस पार्टी को दे दिया। इसलिए मैं स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago