देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार की ट्रेलर से टक्कर में हरियाणा के चार युवकों की मौत, एक घायल
देहरादून,
रविवार तड़के देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ जब एक कार सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी।
पुलिस के अनुसार, सफेद रंग की मारुति रिट्ज (वाहन संख्या HR 42 E 2701) सहारनपुर की ओर से देहरादून की तरफ आ रही थी। जैसे ही वाहन आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास पहुँचा, कार सीमेंट से लदे ट्रेलर (HR 63 F 5353) में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच युवक कार में फंस गए।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विनय पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
कार और ट्रेलर चालक से पूछताछ जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और ट्रेलर चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात, जिला सहारनपुर से पूछताछ की जा रही है। हादसे की जानकारी मृतकों और घायल के परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, संभवतः तेज रफ्तार और नींद की झपकी दुर्घटना का कारण हो सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…