देश-विदेश

मोतीहारी में पीएम आवास योजना में धांधली, आवास सहायक का रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल

बिहार:-  मोतीहारी से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गरीबों को पक्के मकान देने के सरकारी प्रयासों के बीच भ्रष्टाचार और धांधली की गंभीर खबर सामने आई है। मेहसी प्रखंड के झिटकहिया पंचायत में आवास सहायक द्वारा लाभार्थियों से नाम जोड़ने के बदले पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हो गया है। इस ऑडियो में आवास सहायक अभिषेक चंचल कथित तौर पर खुलेआम पैसे लेने और उन्हें सूची में शामिल करने की बात कर रहे हैं।  वायरल हुए ऑडियो में आवास सहायक और पंचायत के एक व्यक्ति के बीच बातचीत दर्ज है। इसमें आवास सहायक कथित रूप से कह रहे हैं कि सबसे पैसा ले लो, आज आएंगे तो सबका नाम जोड़ देंगे।

जब दूसरी तरफ से व्यक्ति कहता है कि कुछ लोग बहुत गरीब हैं और पैसे नहीं दे सकते, तो आवास सहायक का जवाब आता है कि हजार-दो हजार के लिए कौन गरीब है? हटाओ सबका नाम, मेरा मोबाइल इन सब चीजों से भर गया है। जो पैसा दिया है, वह तुम रख लो, पहले तुम्हारा ही काम करेंगे। ऑडियो में आगे जब व्यक्ति अपने एक 53-54 साल के बुजुर्ग रिश्तेदार के नाम जुड़वाने की बात करता है, तो आवास सहायक कथित रूप से कहते हैं कि माल ज्यादा देना पड़ेगा, तो उसका काम भी हो जाएगा।

हालांकि इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय प्रशासन के लिए सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले को लेकर मेहसी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका सरकारी मोबाइल नंबर लगातार बंद मिला। इसके बाद आवास पर्यवेक्षक को भी फोन किया गया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया। अधिकारियों की इस चुप्पी ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को बिना किसी भेदभाव के पक्के मकान उपलब्ध कराना है। लेकिन इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि जमीनी स्तर पर कैसे भ्रष्टाचार योजना की सफलता में बाधा बन रहा है। अगर वायरल ऑडियो में की गई बातें सही हैं, तो यह दर्शाता है कि लाभार्थियों को उनके हक का घर पाने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago