उत्तराखण्ड

सरकारी स्कूलों में अब से सप्ताह में बच्चों को 2 दिन मिलेगा दूध

देहरादून:-  मंगलवार को महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक, प्रारम्भिक के साथ ही समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महानिदेशक शिक्षा तिवारी ने कुमाऊँ मण्डल में एनएएस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) के लिए स्कूलों मे अतिरिक्त क्लासें चलाई जाने के निर्देश दिए एवं कक्षा 3-8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी में करने से आ रही परेशानियों को देखते हुये विस्तृत समीक्षा की।

महानिदेशक तिवारी ने शिक्षाधिकारियों को कहा कि सभी अध्यापकों को बच्चों की अतिरिक्त क्लासें लगाने हेतु प्रेरित करें, इसके लिए टीचरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में अभी तक एक दिन दूध मिलता था अब सप्ताह में बच्चों को 2 दिन दूध मिलेगा।

महानिदेशक तिवारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित है उन किचन गार्डनों पर केले के पेड लगाये जाएं, इन केले के पेडों की सुरक्षा भी शिक्षा विभाग द्वारा की जायेगी। महानिदेशक तिवारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कॉलेजों में प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग की तैयारी सम्पूर्ण जनपदों के में कराई जाए।

राज्य के समस्त विद्यालयों के भवनों को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी शिक्षाधिकारी अपने-अपने स्कूलों के भवनों की स्थिति से अवगत करायें। इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, अजय नौडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, गजेन्द्र, सत्यनारायण, जितेन्द्र सक्सेना, रमेश चन्द्र आर्य जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चन्द्र के साथ ही शिक्षा महकमे के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago