लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार रविवार को होली के रंगों से सराबोर हो गया। रंगों की होली से एक दिन पहले सराफा और चिकन व्यापारियों ने एक दूसरे पर रंग बरसा कर सौ साल पुरानी सराफा बाजार की होली की रिवायत को बरकरार रखा। सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी ने बताया कि चौक सर्राफा बाजार की होली का इतिहास सौ वर्षों से भी पुराना है। यहां होली के एक दिन पूर्व ही होली खेली जाती है। इसमें चौक के सर्राफा तथा चिकन व्यापारी होली के एक दिन पूर्व ही होली खेलते हैं और एक दूसरे पर रंग डालते हैं।
होली की अपनी रिवायत को बरकरार रखते हुए बड़ी संख्या में चौक सर्राफा कारोबारी तथा चिकन कारोबारियों ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाए और पानी के रंग बरसाए। व्यापारियों ने अपने मित्रों के साथ रंग खेलने के साथ होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पल्लू वर्मा संजय रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, श्याम वर्मा, दीपू खत्री, अतुल गुप्ता, सुजीत, हिमांशु, अंशु वर्मा, विनय अग्रवाल और रजत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…