उत्तराखण्ड

गैरसैंण व देहरादून जल्द बनेगी ई-विधानसभा, विधानसभा अध्यक्ष का प्रयास आगामी सत्र ई-विधानसभा में हो

देहरादून;-  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और देहरादून में स्थापित दोनों विधानसभा को जल्द ही ई-विधानसभा बनाया जाएगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के माध्यम से ई-विधानसभा की डीपीआर तैयार की जा रही है।
हिमाचल, गोवा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो चुकी है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी गैरसैंण व देहरादून में ई-विधानसभा बनाने की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का प्रयास है कि आगामी सत्र ई-विधानसभा में हो।

आईटीडीए की ओर से डीपीआर बनाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ई-विधानसभा बनने से सारा कामकाज ऑनलाइन होगा, जिससे कागज की बचत होगी। सत्र के दौरान भी मंत्रियों व विधायकों को प्रश्नों के लिखित उत्तर, विधायी कार्यों के दस्तावेज लैपटॉप पर उपलब्ध होंगे। सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर लैपटॉप होगा, जिसमें सत्र से कार्यवाही से संबंधित दस्तावेज आनलाइन मिलेंगे। अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि ई-विधानसभा के लिए आईटीडीए के माध्यम से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago